सास ससुर ने मारपीट कर घर से निकाला, महिला उपचार हेतु भर्ती

0 1,157
Main Ad1
Ntv India News

कृतिका : सीधी 

बीते शनिवार को सुबह 10:30 बजे के लगभग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले के पास एक 24 साल की दुबली पतली महिला पहुंची थी। जहां महिला ने बताया कि हमारे सास, ससुर तथा पति दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते हैं तथा बीते कुछ दिनों से खाना नहीं देते हैं। महिला खाना नहीं खाने से तथा मारपीट से काफी कमजोर लग रही थी, महिला की हालत देख एडिशनल एसपी ने पहले महिला को नाश्ता कराया तथा खुद अपने ही गाड़ी से उसको जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया साथ ही अस्पताल चौकी को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
क्या था पूरा मामला
बहरी थाना अंतर्गत दुअराकला निवासी जमीला खातून पति मोहम्मद फारूक ने शनिवार को एएसपी के पास पहुंचकर अपने सास-ससुर तथा पति के द्वारा मारपीट कर दहेज मांगने की व्यथा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता जमीला खातून का पति मोहम्मद फारुख मायके से आठ लाखों रुपए लाने को बोलता है, पीड़िता ने बताया कि हमारे ससुर मोहम्मद रिजवान तथा सास रेमुनिशा हमारे पति का ही साथ देकर मारपीट कर आठ लाख रुपये लाने को बोलते हैं। पीड़िता ने बताया कि शादी को 3 साल हुए जहां शुरू में घर टूटने के डर से मैं मारपीट बर्दाश्त कर लेती थी लेकिन अब पति तथा सास ससुर का अत्याचार इतना बढ़ गया कि मारपीट कर कमरे में बंद कर देते हैं तथा खाने के लिए 3 दिन से खाना नहीं दिए हैं।
इनका कहना है
दुअराकला से एक महिला आई थी जहां उसने बताया कि सास ससुर और पति मारपीट करते हैं खाने के लिए खाना भी नहीं देते हैं। काफी कमजोर हो जाने के कारण उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
अंजूलता पटले
एडिशनल एसपी, सीधी
Main Ad1
News TOP Footer