कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। –


कृतिका: सीधी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। कलेक्टर श्री चैधरी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए राजस्व अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

उन्होंने कहा कि समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदारध्नायब तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्र हेतु इन्सीडेंट कमाण्डर नियुक्त किया गया है तथा उन्हें भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देश दिए हैं कि कंटेनमेंट एरिया में कड़ी निगरानी रखी जाए तथा लोगों की आवाजाही पर कड़ाई से प्रतिबन्ध लगाया जाए। इसके साथ ही लोगों को सहजता से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री चैधरी ने होम क्वारेंटाईन किए गए व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति दिए गए निर्देशों का उल्लंघन करता है तो जुर्माने से दण्डित करने के साथ ही उसे संस्थागत क्वारेंटाईन सेण्टर में रखा जाए। बैठक में कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी पात्र कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि जो भी आवेदन पोर्टल पर लंबित हैं, आगामी एक सप्ताह के अंदर उनमें आवश्यक सुधार करते हुए कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कलेक्टर श्री चैधरी ने एफआरए के पात्र किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री चैधरी ने प्राकृतिक आपदा, सीमांकन, रास्ते के विवाद के प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा के अंदर ही निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टोलेरेंस की नीति अपनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अतिक्रमणों की जानकारी प्राप्त होने पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर डी. पी. वर्मन, उपखण्ड अधिकारी गोपदबनास नीलांबर मिश्रा, सिहावल सुधीर कुमार बेक, चुरहट अभिषेक सिंह, मझौली ए. के. सिंह, कुसमी आर. के. सिन्हा, संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता सहित समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
