जनरेटर बना दिखावा, अंधेरे में डूबा जिला चिकित्सालय

0 327
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र    

सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर  बड़े-बड़े दावे करती है  लेकिन सारे दावे हकीकत में कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं। जिसकी बानगी बीते 3 दिन से जिला चिकित्सालय में देखने को मिली है।
जिला चिकित्सालय में कहने के लिए तो जनरेटर लगा है लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए। क्योंकि बिजली गुल होने पर जिला चिकित्सालय में अंधेरा सा छाया रहता है। जहां मोबाइल की टॉर्च की रोशनी से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी के लिए अलग से जनरेटर लगा है लेकिन पिछले 2 दिन से इमरजेंसी समेत आधे अस्पताल की बिजली करीब रात भर बंद रही। जहां जिला अस्पताल में भर्ती किए गए मरीजों के परिजन परेशान होते दिखाई दिये।
Main Ad1
मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय
जिला चिकित्सालय में जैसे ही अंधेरा छाता है मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हो जाता है। बीते दिवस बिजली बंद होने पर चोरों ने भरपूर फायदा उठाया जहां सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, मेल फीमेल में चोरों ने मोबाइल पार कर दिए।
नोडल अधिकारी ने व्यवस्था की दूरस्थ
जिला चिकित्सालय भले ही अंधेरे में डूबा हो लेकिन क्वॉरेंटाइन सेंटर की हालत अब पहले से बेहतर हो गई है। लाइट गोल हो जाने के बाद अंधेरा में छाए रहे कोरोना वार्ड को जनरेटर मिल चुका है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ अविनाश जान के द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर को बेहतर बनाने के लिए जनरेटर लगवाया गया है। हालांकि बदहाल स्वास्थ्य विभाग को सुधारने के लिए जिले के नवागत सीएमएचओ बीएल मिश्रा दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
News TOP Footer