पुलिस और वकीलों के बीच हुई मारपीट में पुलिस पर कार्यवाही हेतु वकीलों का ज्ञापन –


विगत वर्ष 2018 में एसटी एससी संशोधित कानून के विरोध में सीधी शहर के बीथीका परिसर से आंदोलनकारी शहर की तरफ जा रहे थे उसी दौरान कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर चौक में वहां पर मौजूद पुलिस बल एवं पुलिस के आला अधिकारी जिनका मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेंडे द्वारा किया जा रहा था ने लाठीचार्ज का आदेश दिया था जिसके बाद पुलिस बल ने न्यायालय प्रांगण के अंदर घुसकर वकीलों के साथ बिना किसी अपराध मारपीट की गई थी उक्त मारपीट की घटना में कई वकीलों को गंभीर चोटें आई थी और कई वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे इस संबंध में वकीलों का प्रति मंडल जिला न्यायाधीश महोदय सीधी एवं कलेक्टर महोदय सीधी को ज्ञापन प्रेषित किया था उक्त पत्र के संबंध में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय जिले के कलेक्टर सीधी को जांच हेतु पत्र लिखा था जिसके बाद तत्कालीन कलेक्टर महोदय द्वारा जांच कराई गई थी जांच पश्चात उक्त मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेंडे के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाया गया लेकिन आज दिनांक तक मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदीप सेंडे के विरुद्ध आपराधिक एवं विभागीय कार्यवाही नहीं की गई थी जिसको लेकर 5 जून को जिले के कई अधिवक्ताओं ने जिनमें उदय कमल मिश्रा तुलसी प्रसाद पांडे महेंद्र प्रसाद शुक्ला रमेश चतुर्वेदी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उक्त मामले में दोषियों एवं सहयोगियों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध आपराधिक मामला एवं विभागीय जांच सुनिश्चित किए जाने की मांग का ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।
Ntv इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –
