कोविड 19 हेल्थ सेंटर स्टाफ को रीवा मेडिकल कॉलेज के स्टाफ द्वारा दिया गया प्रशिक्षण –

0 154
Main Ad1

कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत के सभागार में क्रियाशील कोविड केयर सेन्टर और डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर के स्टाफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिले में संभावित सकारात्मक कोरोना मरीजों के देखभाल एवं उपचार हेतु जिले में डेडिकेटेड कोविड केयर सेन्टर संचालित है, जिसमें सेवारत स्टाफ का अलग-अलग प्रतिभागीवार बैच बनाकर प्रशिक्षित किया गया। श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा से मेडिसिन विभाग के विषय विशेषज्ञों डॉ0 संदीप सिंह, डॉ0 वीरभान सिंह, डॉ0 अम्बरीश मिश्रा, डॉ0 दिनेश मालवीय के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ट्रेनिग के दौरान कोविड-19 से संबंधित समस्त प्रोटोकाल पालन हेतु सभी विषयों पर विधिवत चर्चा कर प्रशिक्षित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर रविन्द चौधरी मेडिकल ऑफीसर, आयुष चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन एवं स्टाफनर्स उपस्थित रहे। वही जिला पंचायत सभागार में लैब टेक्नीशियन एवं स्टाफनर्स, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मी, सपोर्ट स्टाफ आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी०एल० मिश्रा, नोडल अधिकारी कोविड केयर सेन्टर डॉ0 अविनाश जॉन, डी. आई.ओ. डॉ0 नागेन्द्र बिहारी दुबे, महामारी नियंत्रक डॉ0 माधव पाण्डेय, डी.ई.आई.सी. प्रबंधक विष्णू प्रताप सिंह, डी.सी.एम. नारेन्द्र पटेल उपस्थित रहे और इनके द्वारा प्रशिक्षण की संचालन व्यवस्था में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

 

NTV india News

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer