मृतक अमन वर्मा के परिजनों ने लगायी एसपी से गुहार

0 814
Main Ad1

मृत युवक के पिता ने लगाया रिश्तेदारों पर आरोपसीधी:धर्मेंन्द्र

सब्जी मंडी स्थित प्रिंस स्टूडियो के संचालक अमन वर्मा ने बीते दिवस अपने स्टूडियो के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
जहां कल गुरुवार को मृतक के पिता राजकुमार वर्मा राजू ने दक्षिणी करोंदिया में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के ऊपर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है तथा पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है जहां कप्तान ने जांच के आदेश दिए हैं।
Main Ad1
पिछले दिवस प्रिंस स्टूडियो के अंदर हुई थी वारदात 
यह है पूरा मामला
मृतक अमन वर्मा के पिता राजू वर्मा के शिकायती आवेदन के अनुसार विगत एक माह से उनके  एक रिश्तेदार द्वारा लगातार अवैधानिक रूप से एलईडी फोटो फ्रेम की मांग की जाकर उनके बेटे को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मृतक के पिता ने बताया कि रिश्तेदार द्वारा दुकान में आकर मृतक अमन वर्मा को बुरी बुरी गाली दी जाती थी तथा एलईडी फ्रेम नहीं देने पर दुकान में तोड़फोड़ की धमकी देता था। बताया गया कि उक्त कृत्य की शिकायत रिश्तेदारों समेत थाने में भी की गई थी जिस पर कार्रवाई नहीं होने के कारण हिम्मत बढ़ती गई और आए दिन गाली गलौज कर मारपीट किया करता था। वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस कप्तान आरएस बेलवंशी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
News TOP Footer