अमिलिया थाना प्रभारी दीपक बघेला निलंबित

0 567
Main Ad1
सीधी पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही 
 कृतिका: सीधी 
पुलिस कप्तान आरएस बेलवंशी ने एक महिला के साथ अमिलिया थाने में मारपीट करने के मामले को लेकर अमिलिया थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेला को निलंबित कर दिया है।
थाना प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने संदिग्ध चोरी के आरोप में दो महिलाओं की बेरहमी से की पिटाई की थी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता कल्पना पटेल पति संदीप पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कोदौरा ने फरियाद की है कि अमिलिया थाना में पदस्थ थाना प्रभारी द्वारा झूठे चोरी के आरोप में फंसाकर बिना किसी कारण ही दो दिनों तक डेढ़ साल के बच्चे के साथ लॉकअप में रखा गया इतना ही नहीं पीड़िता एवं उसकी मां पुटियां पटेल के साथ बेरहमी से मारपीट करते रहे जिसके खिलाफ पीड़िता ने एसपी से न्याय की मांग की थी।
ज्ञात हो कि अमिलिया थाना अन्तर्गत ग्राम कोदौरा निवासी कल्पना पटेल के पड़ोसी ने उन पर पुरानी रंजिश के चलते झूठी चोरी का आरोप लगाया था जिस पर अमिलिया थाना प्रभारी द्वारा उक्त दोनों महिलाओं सहित कल्पना के डेढ़ साल के बच्चे को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया था, जहां उनके साथ लगातार दो दिनों तक बेरहमी से मारपीट की गई जिससे उसके शरीर के अंगो पर गंभीर चोटें आई हैं।  महिला के साथ मारपीट के मामले में सीधी पुलिस अधीक्षक आरयस बेलवंशी ने संज्ञान में लेते हुए अमिलिया थाना प्रभारी दीपक बघेला को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
Main Ad1
News TOP Footer