2 ऑटो की भिड़ंत: 1 की मौत

0 512
Main Ad1

3 अन्य घायल

 सीधी: धर्मेन्द्र
Main Ad1
कल मंगलवार की शाम को जमोड़ी थाना अंतर्गत बाईपास तिराहे में दो ऑटो के बीच हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जमोड़ी तिराहे के अभिनव ट्रेडर्स के पास हुई दो ऑटो की भिड़ंत में 4 लोग घायल हो गए थे जिसमें रमेश साकेत पिता गणेश साकेत 40 वर्ष निवासी कुआं रामपुर नैकिन की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायलों में विनय मिश्रा पिता एसएन मिश्रा 38 वर्ष भितरी रामपुर नैकिन, महेश प्रसाद पांडे पिता केसरी पांडे 75 वर्ष निवासी कोष्टा कोठार चुरहट तथा दिनेश साकेत तनय रामदयाल साकेत 28 वर्ष अमरपुर बहरी हैं।
News TOP Footer