कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने नगर परिषद रामपुर नैकिन के वार्ड क्रमांक 12 में स्थिति तालाब को पुनर्जीवित कर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने उक्त क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करते हुए उसके सौंदर्यीकरण के लिए कहा है।
कलेक्टर श्री चौधरी ने उक्त कार्य हेतु विस्तृत प्रोजेक्ट बनाने के लिए कहा है। उन्होंने तालाब के मरम्मतीकरण, उसके चारों ओर पेवर ब्लाक लगाने, बाउंड्री निर्माण एवं पौध रोपण के लिए कहा है। इसके विकसित होने से शहर के लोगों को एक शांत एवं रमणीय स्थल की प्राप्ति होगी जहाँ लोग सुबह एवं शाम की सैर आदि कर सकेंगे।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत सिंह चौहान सहित नगर परिषद रामपुर नैकिन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।