भाजपा की केंद्र सरकार के रूप में द्वितीय कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे होने पर सीधी भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न –


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के पहले एक वर्ष पूरे होने पर शहर के शक्ति पैलेस में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए रीवा शहडोल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी ताकत के रूप में उभरा है बैठक में श्री महाजन ने गत दिनों संपन्न हुए एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि वे लोकल के लिए ब्रोकर बने। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के पहले एक वर्ष में असाध्य समझी जाने वाली समस्याओं का समूल समाधान किया है ।भारत विश्व की तीसरी ताकत के रूप में स्वाभिमान के साथ ऊपर उठा है। धारा 370 के खात्मा करके धरती के स्वर्ग को सच्चे अर्थों में भारत का मुकुट बनाया है। ट्रिपल तलाक से मुस्लिम बहनों को आजादी दी है।करोड़ों भारतीयों के आस्था का केंद्र राम मंदिर का भूमि पूजन हो चुका है। नागरिकता संशोधन अधिनियम से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। कोरोना संक्रमण काल में सेवा की मिसाल कार्यकर्ताओं ने पेश की है। बैठक में लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीधी की सासंद श्री मती रीती पाठक ने कहा कि कोरोना काल युद्ध का काल है ।कोविड.19 के कार्यकाल में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसी सेनापति से कम नहीं है ।अपनी जान को बचाते हुए अन्य को भी को कोरोना से बचाना उनकी भूख. प्यास की चिंता करनाए हमारी पार्टी में ही संभव है ।ऐसा कोई चतुर सेनापति ही कर सकता है। बैठक में भाजपा जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
NTV India news

खबर जरा हट के
