रेत की किल्लत के मद्देनजर जिले के कई थाना चौकी अंतर्गत अवैध उत्खनन चरम पर है। जिसमें प्रशासन लगातार धरपकड़ की कार्यवाही कर रहा है।
ग़ौरतलब है कि इस समय गक्त 6 माह के क़रीब जिले में कोई वैध रेत खदान संचालित नहीं हो सकी है जिससे शासकीय निर्माण व लोगों के आवश्यक आवश्यकता वाले पदार्थ में शामिल रेत की किल्लत से जिलेवासी हलकान,परेशान हैं। संजय टाइगर रिजर्व के रेंजर, संजय टाइगर रिजर्व दुबरी तरुण आनिया ने एक 407 मिनी ट्रक को अवैध उत्खनन करते पकड़ा है जिसे जप्त कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम एवं भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है