नौतपा में आंधी तूफान का कहर जारी

0 454
Main Ad1

आती-जाती बिजली ने उड़ाया घरों की इलेक्ट्रॉनिक सामान
सीधी: धर्मेन्द्र 
इन दिनों जारी नौतपा की तेज  गर्मी के साथ-साथ बीते 2 दिनों से जिले में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश भी अपनी कहर बरपा रही है। प्रकृति के इस विकराल रूप से तेज आंधी तूफान का ऐसा कहर इन दिनों देखने को मिल रहा है कि गरीबों के आशियाने उजड़ गए हैं। जानकारों की मानें तो बीते दिवस 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली है जिसने पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
बिजली ने उड़ाए घरों के इलेक्ट्रॉनिक सामान
एक तरफ कोरोना महामारी ने लोगों का जीना दुश्वार किया है तो दूसरी तरफ प्रकृति ने भी अपना विकराल रूप दिखाया है। वहीं बिजली विभाग भी पीछे नहीं रहा और बार-बार आती जाती बिजली की वजह से घरों के लाइट पंखे कूलर सब शॉर्ट सर्किट के कारण जल रहे हैं। बीते बुधवार को रात्रि 10 बजे के लगभग जिला मुख्यालय से पीछे नौढ़िया में बिजली विभाग ने ऐसा कहर बरपाया कि नौढ़िया के ग्रामीण अंचलों में लगभग दो सौ घरों के कूलर पंखे फ्रिज सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गए हैं। जानकारी के अनुसार तेज आंधी तूफान के चलते रात 10 बजे के लगभग उस टाइम की लाइट की कटौती की गई थी। जहां लगभग 11 बजे के आसपास अचानक इतनी तेज बिजली आई की घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गए।
Main Ad1
कई जगह पेड़ों के गिरने से हुई क्षति
नौतपा के दौरान बेमौसम बरसात के कारण लोग अभी बरसात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार भी नहीं है और इसी दौरान प्रकृति के इस रौद्र रूप के कारण जिलेभर में कई जगहों पर बड़े बड़े पेड़ों के गिरने की खबरें हैं जिससे कई स्थानों में लोगों के घर तथा वाहन ऐसी घटनाओं में क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मौसम में बढ़ी उमस
बीते 2 दिनों से आलम कुछ यूं है कि कभी भी अचानक तेज आंधी का दौर शुरू हो जाता है और छुटपुट बारिश की बूंदे भी गिरती हैं जिससे इस नौतपा में लोगों को उमस काफी भारी सामना करना पड़ रहा है।
News TOP Footer