विधवा ने लगाई एसपी से गुहार देवर ने मिलाया आटा, चावल में जहर

0 395
Main Ad1
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
सीधी: धर्मेन्द्र 
जमोड़ी खुर्द की रहने वाली विधवा महिला तारावती साकेत ने एसपी तथा कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मेरे देवर द्वारा मेरे घर में रखे आटा चावल में जहर मिला दिया गया है तथा घर के गेट में ताला लगा दिया है साहब हमें न्याय दीजिए।
क्या है पूरा मामला
जमोड़ी खुर्द वार्ड क्रमांक 8 निवासी तारावती साकेत ने कलेक्टर और एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि तीन पुत्री तथा एक पुत्र के साथ घर में ही रहती हूं। मेरे पति का 15 वर्ष पहले स्वर्गवास हो गया इसलिए  रिश्ते में देवर लगने वाला सोनू साकेत हम लोगों को घर से निकालना चाहता है। पीड़िता ने बताया कि आए दिन गाली गलौज तथा मारपीट करना आम बात हो गई है अब तो खाने-पीने की सामग्री में भी जहर मिलाकर मारने की कोशिश की जा रही है। वहीं 3 दिन से पीने का पानी नहीं दिया जा रहा है जिससे पानी तथा खाने की वजह से मरने की कगार में आ गए हैं।
पिता था आरक्षक इसलिए नहीं होती कार्रवाई
महिला ने आरोप लगाया कि खाद्य पदार्थ में जहर मिलाने वाला तथा मारपीट करने वाला आरोपी सोनू साकेत के पिता वैशाख उर्फ पप्पू साकेत सीधी पुलिस में आरक्षक के पद पर तैनात थे जहां उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है। इसलिए मेरी सुनवाई नहीं होती है। पीड़िता ने बताया कि जांच में आए पुलिसवालों को भी अपना दोस्त बताकर रूआब झाड़ता है तथा पुलिस वालों से पिटवाने की धमकी देता रहता है।
इनका कहना है 
महिला द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है इनका परिवारिक झगड़ा है जांच करवाई की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
रव़ींद्र चौधरी
कलेक्टर, सीधी
Main Ad1
News TOP Footer