भारी भरकम बिजली के बिल आने से जनता परेशान: राहुल

0 277
Main Ad1

कृतिका: सीधी

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने बिजली के भारी भरकम बिलों से आम जनता को राहत देने की मांग की है।
Main Ad1
श्री राहुल ने कहा कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद जनता से बिजली बिल न भरने की हुँकार भरने वाले शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बनते ही बदल गये और कोरोना के इस संकट काल में प्रदेश की आम जनता को बिजली का लंबा चौड़ा बिल देकर करंट मारने का काम कर रहे हैं।
 पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान कई उपभोक्ता अपना बिजली का बिल नहीं भर पाये। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों और शहरों में भी कई लोगों को ऑन लाइन बिजली बिल भरने की जानकारी न होने, ऐसा न कर पाने और कई लोगों के पास तो ऐसे मोबाइल हैं जिनसे वे ऑन लाइन सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते, वे अपने बिजली के बिल नहीं भर पाये। काम धंधा चौपट होने के कारण, रोजगार पर न जाने के कारण पहले से किसान मजदूर परेशान हैं। अब लंबे चौड़े बिजली बिल आ जाने से वो एक नये संकट से प्रताडि़त हो रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि सरकार राहत देने का दावा कर रही है दूसरी ओर लोगों पर नये-नये बोझ डालकर उनका जीवन और अधिक कठिन बना रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि तीन माह के बिजली बिलों का भुगतान किश्तों में लिया जाए। पेनाल्टी से पूरी तरह छूट दी जाए। कांग्रेस सरकार ने 100 यूनिट बिजली 100 रूपये में तथा 150 यूनिट तक 100 यूनिट के लिए 100 रूपये तथा बचे हुए 50 यूनिट पर सामान्य दर पर बिजली का बिल भुगतान का जो स्लैब बनाया था, उसके अनुसार ही भुगतान लिया जाए। अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि मजदूरों और गरीबों पर इस संकट के समय कहर न बरपायें। वो जो कहते रहे हैं, करके दिखायें और आम लोगों को बिजली बिल से राहत प्रदान करें।
News TOP Footer