कोरोना जैसी महामारी के बीच सोशल डिस्टेंस के लिए पूरे देश भर मे आह्वान किया गया है व बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। उसी दिशा में जागरूकता को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मड़वास इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़कों में स्लोगन लिखकर जागरूक किया गया तथा दुकानों के आसपास गोला बनाकर लोगों को सोशल डिस्टेंस पालन करने के लिए कहा गया व ज्यादा से ज्यादा घर में रहने के लिए अपील की गई। इस जागरुकता अभियान के समय नगर मंत्री पिंटू मिश्रा, विनोद साहू नगर सह मंत्री, अनिकेत साहू, योगेश चतुर्वेदी, नारायण साहू, दीपक मिश्रा