भारत में कंप्यूटर एवं प्रौद्योगिकी के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय जवाहर मनाई गई ।
कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा एवं उपस्थित अन्य नेताओं द्वारा बारी बारी से स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि आज पूरा देश पूरी श्रद्धा के साथ मना रहा है। राजीव गांधी भारत में कंप्यूटर एवं संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था लागू कर जहां सत्ता का विकेंद्रीकरण करके अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को भी सत्ता का भागीदार बनाया था वहीं मताधिकार की आयु 21 वर्ष से 18 वर्ष करके युवाओं को बहुत बड़ा लोकतांत्रिक अधिकार दिया था। उन्होंने कहा की भारत आज आईटी एवं संचार क्रांति में अग्रणी देशों के बराबरी में है तो इसका श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है । हम सबको राजीव गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश निर्माण एवं समाज सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह दान बहादुर सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह जिला महामंत्री अरविंद तिवारी विनोद मिश्रा प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू रीता सोनh, श्रवण सिंह राज बहोर जयसवाल दीपक मिश्रा आकाश राज पांडे,कृष्ण गोपाल पांडे रजनीश श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव जान आलम खान श्रीनिवास जयसवाल पुष्पा सिंह बघेल पंकज गुप्ता हल्के सोनी धर्मेंद्र चौधरी लक्ष्मी कांत शुक्ला धर्मेंद्र द्विवेदी रामदुलारे चतुर्वेदी विशेष रुप से उपस्थित रहे।