कोरोना जैसे महामारी को लेकर एक तरफ रोजगार नहीं मिल पा रहा है तो दूसरी तरफ रोजी रोटी की लालसा को लेकर तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिकों पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।
जानकारी के अनुसार सीधी जनपद अंतर्गत रामकली सिंह पति समर सिंह सुखराजूआ रावत पति मोती रावत, संगीता रावत पति बाबूलाल रावत, दूजी कोरी पति महेश्वरी बीते दिवस सुबह 4 बजे के लगभग खाम्ह घाटी के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे जहां अचानक जंगली सूअर ने हमला करके घायल कर दिया। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।