गैवटा के स्थानीय सरपंच के पति महिपत सिंह द्वारा मौके पर जाकर देखा तो मृतक की सुरूजपाल सिंह के नाम से पहचान हुई।
मृतक सुरूजपाल सिंह अपने घर से 300 मीटर दूर सरई के पेड़ में देर रात मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए चढ़ा था जहां उसकी पेड़ से गिर जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
जिसके बाद भुईमाड़ थाने में सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक मृतक सुरूजपाल सिंह सोमवार अपने पत्नी से रात करीब 10 बजे घर से टार्च, टिफिन लेकर निकला था, पत्नी के पूछने पर मृतक ने बताया कि अभी लौट कर आ रहा हूँ जिसके बाद रात भर नहीं लौटा और सुबह उसकी लाश मिली।