हैदराबाद से लौटकर आए युवक की जिला अस्पताल में हुई संदिग्ध मौत जांच के लिए भेजे गए सैंपल

0 693
Main Ad1

सीधी : धर्मेन्द्र  : 18 मई को आज उस समय जिला अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई जब सुबह 8:5 बजे सीधी जिले के ग्राम हिनौती निवासी शिवम खरादी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल लाए गए शिवम खरादी की हालत काफी गंभीर थी और उसे तेज बुखार के साथ सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही थी उसकी हालत और लक्षणों को देखते हुए उसे तत्काल ऑक्सीजन भी देने की कोशिश की गई लेकिन मात्र 25 मिनट की जद्दोजहद के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया NTV India news  को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के करीबी लोग बता रहे हैं कि मृतक शिवम खरादी उम्र 24 वर्ष विगत दो माह पहले हैदराबाद से वापस हिनौती आया था जिसकी विगत 15 दिनों पहले तबीयत खराब हो गई और उसे बुखार सर्दी खांसी जुकाम की शिकायत हो गई जिसका उसने लोकल स्तर पर ही इलाज कराया था लेकिन जब उसकी आज हालत बिगड़ गई तो उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया था जिसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है बताया गया है कि मृतक का सैंपल लिया जा चुका है जिसको जांच हेतु भेजा जाएगा उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आफीसियल  तौर पर इस बात की पुष्टि हो सकेगी कि मृतक की मौत की वजह कोरोना बीमारी है या कोई अन्य कारण है  लेकिन आज जिन परिस्थितियों में उक्त युवक की मौत हुई है उसे लेकर उक्त युवक के संपर्क में आए लोगों की परेशानी बढ़ गई है इसके साथ ही अब इस बात को लेकर भी चुनौती सामने खड़ी है कि उक्त युवक की संपर्क में कहां कहां और कितने लोग आए हैं और उनको कैसे चिन्हित किया जाए और उन्हें क्वॉरेंटाइन या  कैसे आइसोलेट के लिए तलाश किया जाए NTV India news ने इस संबंध में जब जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी चाही तो उन्होंने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं होने की बात कही लेकिन दबी जुबान में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उक्त घटना सामने आई है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है आज इस संदिग्ध अवस्था में जिन लक्षणों के साथ शिवम खरादी की मौत का मामला सामने आया है उसके बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ अपने सीधी जिले के सभी नागरिकों से यह अपील करता है कि अब आप लोग लापरवाही और लालच छोड़ कर सावधान और सतर्क हो जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें अनावश्यक अपने घर से ना निकले वरना मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अब तक कोरोना नाम की बीमारी की दवा नहीं बनी है और ना ही इसका कोई इलाज सामने आया है अपनी सावधानी से ही आप अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकते हैं इसलिए सावधान और सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें NTV India news के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer