शासकीय हाई स्कूल बम्हनी के प्राचार्य सतीश कुमार पांडेय द्वारा छात्रों को घर बैठे डीजी लेप ग्रुप दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाई करने हेतु गृह संपर्क किया जा रहा है। आदिवासी बस्ती में जाकर अभिभावकों एवं छात्रों से संपर्क कर घर बैठे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया और छात्रों के गृह कार्य की उत्तर पुस्तिका को भी जांचा गया। अभिभावकों एवं छात्रों को जागरूक करते हुए बताया गया की आप सभी अभिभावक बच्चों को प्रतिदिन डीजी लेप ग्रुप में भेजी गई पाठ्यवस्तु के अध्ययन के लिए छात्रों को मोबाइल जरूर उपलब्ध कराएं और उनके गृह कार्य को भी देखें जिनके पास मोबाइल नहीं है उनकी भी आप एक दूसरे का मदद करें और घर बैठे पढ़ाई के लिए छात्रों के सहयोगी बने।
संस्था प्राचार्य द्वारा छात्र छात्राओं को मास्क कॉपी पेन प्रदान किया गया और कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए घर बैठे अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर अतिथि शिक्षक दीपाली सिंह चौहान, विवेक मिश्रा एवं कामना द्विवेदी छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।