विगत तकरीबन 2 माह से कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉक डाउन के कारण सीधी जिले में हेयर कटिंग की सभी दुकानें एवं सैलून व पार्लर बंद कर दिए गए हैं जिससे इस कार्य में लगे लोगों की अब भूखों मरने की स्थिति निर्मित हो गई है।
हेयर कटिंग सैलून का काम करने वाले मुकेश कुमार सेन द्वारा अवगत कराया गया कि कोरोना वायरस लाकडाउन के कारण सेन समाज के द्वारा सैलून और हेयर कटिंग का कार्य पूर्ण रूप से बंद होने के कारण भोजन के लिए सेन समाज को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति से निदान के लिए कलेक्टर सीधी से माँग की गई है कि सेन समाज के लोग ऐसी स्थिति में बेरोजगार हो गये हैं जिला प्रशासन सीधी उनके आर्थिक पैकेज देने के लिए उदारता पूर्वक विचार करे ताकि सेन समाज भूखा ना रहे।
उन्होंने बताया कि सेन समाज के लोगों की सूची तैयार की जा रही है जिसे अतिशीघ्र कलेक्टर सीधी को सौंपा जाएगा, सूची तैयार करने में बबलू सेन एवं अनिल सेन तथा समाज के कई नवयुवक साथी लगे हुए हैं।