अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर को मुखबिर की सूचना पर रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अशोक पांडेय के निर्देशन में पकड़कर जप्त कर लिया है परंतु ट्रैक्टर का चालक और रेत तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गए हैं।
ज्ञात हो कि रामपुर नैकिन थाने के स्टाफ को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गुरुवार को रेत माफियाओं को खदेड़ते हुये एक स्वराज बिना नम्बर का ट्रेक्टर रेत सहित जप्त किया गया परंतु ट्रैक्टर का चालक और रेत तस्कर घटनास्थल से भागने में सफल हो गए जिसके उपरांत रामपुर नैकिन थाने ने घटना में संलिप्त आधा दर्जन रेत तस्करों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 ,414 खान एवं खनिज, वन्य जीव प्राणी संरक्षण अधिनियम सोन घड़ियाल , मोटरयान, प्रदूषण समेत दो दर्जनभर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलास शुरू कर दी है।