सीधी में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चल रही है गेहूं उपार्जन प्रक्रिया –

0 162
Main Ad1

सीधी जिले में उपार्जन प्रक्रिया सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना के साथ सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पादित की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि 15 मई तक 5364 कृषकों से 155490 क्विंटल गेहूँ की खरीदी हो चुकी है। उपार्जित खाद्यान्न में से 132463 क्विंटल का परिवहन भी किया जा चुका है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि कृषकों को 19 करोड़ 25 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। रबी उपार्जन हेतु जिले में कुल 42 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, प्रत्येक केंद्र हेतु एनआईसी भोपाल से प्रतिदिन सीमित संख्या में कृषकों को उपार्जन हेतु एसएमएस भेजा जाता है कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उपार्जन केंद्रो पर सिर्फ वे ही किसान अपनी उपज लेकर आवे जिनको खाद्य विभाग द्वारा उनके मोबाइल पर एसएमएस भेजा गया है। उपार्जन केंद्र प्रभारी भी कृषकों को सूचित करेंगे। कृषक भाइयों को अकेले आने की हिदायत दी गयी है। कलेक्टर श्री चैधरी ने अपील की है कि किसान भाई खरीदी केंद्रों पर मास्क अथवा चेहरे पर गमछा या रुमाल बांधकर अवश्य आएं। वृद्ध एवं बीमार व्यक्ति उपार्जन केंद्र पर न आएँ, आवश्यक होने पर नामित व्यक्ति को भेजें

 

NTV India news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer