पालिका बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही थी धज्जियां सिटी चैनल की रिपोर्ट के बाद प्रशासन आया हरकत में –

0 178
Main Ad1

पूरी दुनिया के साथ भारतवर्ष में कोरोना महामारी ने भयंकर तबाही और बर्बादी मचा दी है इस बीमारी से जहां पूरी दुनिया में लगभग 44 लाख लोग बीमार हो गए हैं वहां कई लाख लोग मौत की नींद सो गए हैं भारतवर्ष में भी अब इस महा बीमारी ने अपने पैर पसार लिए हैं और भारत के कई महानगर जिनमें मुंबई अहमदाबाद सूरत कर्नाटक मध्य प्रदेश आंध्र प्रदेश जैसे कई राज इस गंभीर बीमारी की चपेट में है हालात इतने बदतर हो गए हैं कि देश में रोज लगभग 4 हजार से भी ज्यादा मरीज पाजटिव पाए जा रहे हैं और सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौत हो रही है इस महा बीमारी के दौरान 50 दिन से भी ज्यादा चले लाक डाउन के बाद ग्रीन जोन में रहा सीधी जिले में भी बहार से आए 4 श्रमिक कोरोना पाजटिव मिले है जिसके बाद खतरा जिस तरह से अब बढ़ गया है उसके बाद अब सीधी जिले के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि सीधी शहर में जिला प्रशासन द्वारा कई घंटों की छूट दी जा रही है जिसमें बेलगाम होकर लोग बाजार में निकल कर खरीदारी कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं विगत दिनों सीधी के एसडीएम नीलाम्बर मिश्रा शहर पर निरीक्षण के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि लाक डाउन के दौरान दी गई छूट में कई दुकानदार सीधी शहर के प्रतिबंधित पालिका बाजार में सब्जी मंडी के बगल में सब्जी और फल की सैकड़ों की संख्या में ठेले और जमीन में सब्जियों की दुकान लगा रहे है इतना ही नहीं सोशल डिस्टेंसिंग की तो यहां धज्जियां उड़ई जा रही थी लोग एक दूसरे से दूरी बनाने को दरकिनार करके अपनी जान के साथ दूसरे की जान को भी जोखिम में डाल रहे थे जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर कुछ पुलिस वालों ने सब्जी और फल वालों को वहां से हटाया इसी दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब एसडीएम से शहर के लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किए जाने पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि पालिका बाजार को तो बहरी कट करके ठेले और बड़े वाहनों के लिए बंद कर देना चाहिए। सिटी हलचल के उठई गई इस समस्या को जिला प्रशाशन ने गंम्भीरत से लेते हुए 15 मई को पालिका बाजार के अंदर के कई रास्तो पर आज जाली लगा कर बंद कर दिया गया जिससे अब वह अवैध रूप से ठेले फल और सब्जी की दुकाने न लहे और अनावशयक भीड़ जमा न हो। अब जब पूरे देश के साथ मध्य प्रदेश और प्रदेश के जिलों के साथ सीधी जिले में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है ऐसे समय में सीधी शहर के लोग अपनी जान के दुश्मन बनकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाकर जिस तरह से फल और सब्जी खरीदने के लालच में और दुकानदार चंद पैसों के लालच में अपनी जान को दांव पर लगा रहे हैं निश्चित ही आने वाले समय में यह उनके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है यदि लोग समय रहते नहीं चेते और लालच नहीं छोड़ते और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते तो लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है इसलिए शहर के लोगो से हमारी अपील है के जिला प्रशाशन के नियमो का पालन करे और अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा करे

 

NTV India news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer