होम क़्वारन्टाइन की अनुमति जिले के लिए घातक: ज्ञान

0 174
Main Ad1

सीधी
सीधी जिले के ग्राम कोल्हूडीह में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात जिले वासियों में कोरोना  संक्रमण फैलने का भय सताने लगा है।
Main Ad1
कुछ दिन पहले तक संक्रमण मुक्त जिले में कोरोना वायरस गांव में पाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह ने प्रशासन द्वारा होम  क्वॉरेंटाइन किए जाने की व्यवस्था को उपयुक्त ना मानते हुए शासन से आग्रह किया है, कि अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले श्रमिकों को प्रारंभिक जांच  के उपरांत सीधे उनके गृह ग्राम ना भेजा जाए, बल्कि प्रशासन  स्तर पर जिले या तहसील मुख्यालय पर क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में अनिवार्यता पूरे 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किए जाएं तथा उनकी सतत मानीटरिंग की जाए।
यह व्यवस्था लॉक डाउन के  प्रारंभिक हफ्तों में भी लागू की गई थी। बाहर से आने वाले श्रमिकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने होम क्वॉरेंटाइन प्रक्रिया शुरू की जिसका दुष्प्रभाव कोल्हूडीह में सामने आ गया।  प्रायः यह देखने में आ रहा है कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों को जिले की सीमा पर बनाए गए चेक पोस्ट पर थर्मल स्कैनिंग कर उन्हें सीधे घर पर होम क्वॉरेंटाइन रहने की सलाह देकर छोड़ दिया जाता है और ऐसे लोग घर गांव में पहुंचकर स्वतंत्र रूप से गांव में व  जिला मुख्यालयों पर घूमने फिरने लगते हैं। वह कभी भी घर के अंदर 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन नहीं रहते।  इनमें से अधिकांश व्यक्ति रेड जोन एरिया से आ रहे हैं, जिनमें संक्रमण का खतरा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।  इनके द्वारा संक्रमण बड़ी तेजी से फैल सकता है। इसलिए प्रशासन की पहली प्राथमिकता जिले का संक्रमण मुक्त रखना है।  इसके लिए व्यवस्थाओं में सुधार करना आवश्यक है।
 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह ने प्रशासन के साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आपके गांव, शहर, मोहल्ले में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश करता है, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को उपलब्ध कराएं यह कार्य  आपके व आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए अति महत्वपूर्ण है।  कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले, यदि आवश्यक कार्य से निकलना है, तो मास्क का उपयोग जरूर करें साबुन या सैनिटाइजर के द्वारा हाथों को धोते रहें।
प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले श्रमिकों के यात्रा व्यय का भुगतान कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के दिशा निर्देश के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के जिला, ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब व असहाय परिवारों को नियमित रूप से राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि इस वैश्विक महामारी की वजह से कोई भी परिवार भूखा ना सोए। प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह ने संक्रमित व्यक्ति के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए गांव व परिवार के लोगों से कहा है कि वे डरे नहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का दृढ़ संकल्प कर सामान्य जीवन यापन करें प्रशासन द्वारा लॉक डाउन में दी गई छूट का नाजायज उपयोग ना करें कोरोना मुक्त भारत बनाने का सभी संकल्प लेकर कार्य करें।
News TOP Footer