सीधी के कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आये श्रमिकों के घर पहुचा प्रशासन, एकलव्य विद्यालय में सभी को कराया गया कोरन्टीन

0 193
Main Ad1

सीधी
सीधी के कुसमी तहसील अंतर्गत देवार्थनौढिया में आये श्रमिको में चार श्रमिक सीधी में कोल्हूडीह के कोरोना पाजटिव व्यक्ति के सम्पर्क यानी उसी बस में साथ आये थे। जिला प्रशासन तथा मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी पर उपखण्ड अधिकारी कुसमी आर.के.सिन्हा के निर्देशन पर तहसीलदार लवलेश मिश्रा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कुंवर सिंह आजाद सहित पंचायत सचिव रामभद्र शुक्ला, रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी, पटवारी, आशा कार्यकर्ता तथा एएनएम संगीता सिहं की टीम ने देवार्थनौढिया कोडार पंचायत उनके घर पहुंचकर उनसे जानकारी ली। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक हालांकि इन पर कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। प्रशासन द्वारा सम्पर्क में आये ये चारों को वाहन बुलाकर एकलव्य विद्यालय के कोरंटीन सेन्टर भेजकर भर्ती करा दिया गया है। साथ ही परिवार वालों को समझाइस दी गई है कि कोई भी व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के यहां नहीं जायेगा। उन्हे घर से नहीं निकलना है। साथ ही अन्य आये हुये व्यक्ति द्वारा उपद्रव मचाने की शिकायत पर प्रशासन ने फटकार लगाई है एवं कान पडककर उठक बैठक करवाया गया है।
Main Ad1
News TOP Footer