अस्पताल चौकी पुलिस में दिए बयान के अनुसार पीड़ित लोकपाल सिंह पिता देव नारायण सिंह 32 साल निवासी उपनी गांव में बीते दिवस मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे एक मित्र को छोड़ने जा रहा था जहां पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी मुन्ना लाल सिंह, ललाई सिंह एवं अन्य जो रास्ते में घात लगाए बैठे थे जैसे ही पीड़ितों की मोटरसाइकिल पास में आई तो आरोपी बीच सड़क पर खड़े हो गए तथा गाली गलौज देने लगे जहां कुछ के हाथ में राड तथा कुछ के हाथ में हॉकी थी आरोपी गाली गलौज करते हुए सीधे मारपीट करने लगे।
इस घटना में घायल दोनों लोगों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें लोकपाल सिंह को सिर एवं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं अस्पताल चौकी पुलिस ने अपराध क्रमांक 043,2020 भारतीय दंड संहिता 294,323,506,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।