गांव में आ रहे लोग स्क्रीनिंग कराने से कर रहे पहरेज टीम पहुंचकर कर रही जांच

0 244
Main Ad1

प्रदेश मे संजीवनी टेलीपैथी टोल फ्री नंबर 18001037378 प्रारंभ हो चुकी है

सीधी
कलेक्टर सीधी रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया की कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन हर स्तर पर प्रयास कर रहा है। लांकडाउन के बाद बाहर से गांव में आने वाले लोग पहले स्क्रीनिग कराने अस्पताल पहुंच रहे थे। पिछले कुछ दिनों से लोग गांव तो पहुंच रहे हैं, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं। स्क्रीनिग कराने भी अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।
Main Ad1
कलेक्टर ने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर बाहर से आने वालों की जानकारी ले रही है। बाहर से आने वाले लोग क्वारेन्टाइन सेंटर में 14 दिन रुकना नहीं चाहते। इसलिए वे अपनी जानकारी नहीं दे रहे। बाहर से आने वालों का कहना है कि वे घर में ही क्वारेंटाइन में रहना चाहते हैं गांव आने से पहले उन्होने जांच भी कराई है और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वही ग्रामीण बाहर से आने वालों को लेकर चिंता व्यक्त करते हैं। लाक डाउन होने के बाद कुछ दिनो तक लौटे लोगों ने जागरुकता का परिचय देते हुए अस्पताल पहुंचकर स्क्रीनिंग करा रहे थे लेकिन अब परहेज करने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक गांव में आशा, ए.एन.एम की टीम बनाई है जो कि गांव में आने वाले को ट्रैक करते हैं उसके संबंध में पूरी जानकारी लेकर जागरुक करने का कार्य करते हैं और शोसल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा जाता है। इनके द्वारा बार-बार जांच कराने की समझाइस दी जाती है इसके बाद भी यह लोग जांच कराने के लिए अस्पताल नहीं जा रहे। जिससे ग्रामीण बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को दे रहे हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवो में पहुंचकर  स्क्रीनिंग का कार्य करती है। सीएमएचओ डा. वर्मा ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य द्वारा दी गई महत्वपूर्ण सूचना के बारे में बताया कि प्रदेश मे संजीवनी टेलीपैथी टोल फ्री नंबर 18001037378 प्रारंभ हो चुकी है। इस सुविधा पर कोरोना के अलावा अन्य सभी बीमारियों के लिए आपोलो के डॅाक्टर्स से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं साथ ही ई-प्रेसक्रिप्शन भी उपलब्ध करवाई जाएगी इस हेल्पलाइन की कैपेसिटी रोज 1300 कांल लेने की है जबकि आज दिनांक में यहां केवल रोज 50-60 काल ही आ रहे हैं। इस तरह सरकार का प्रयास और डॉक्टर्स का बहुमूल्य समय व्यर्थ जा रहा है। यह हेल्पलाइन केवल 11 दिन के लिए और उपलब्ध है। आप सभी से अनुरोध है के ज्यादा से ज्यादा इसे प्रचारित करें ताकि अधिकतम लोग इस पर कांल करेंं और घर बैठे डॉक्टरी परामर्श लेकर लाभ उठा सकें। दिनांक 11 मई तक 35310 सदस्यों की स्क्रीनिग की जा चुकी है। 5312 होम क्वारेन्टाइन 118 संस्थागत क्वारेन्टाइन किए गए हैं 205 सेम्पल भेजे जा चुके हैं। अभी तक जिले में कोई भी कोरोना पांजिटिव व्यक्ति नहीं पाया गया है सावाधान रहे सहयोग प्रदान करें।
News TOP Footer