शिवसेना ने मनाई महाराणा प्रताप की जन्म जयंती

सीधी
शिवसेना जिला इकाई द्वारा जिला कार्यालय अमहा में वीर छत्रपति महाराणा प्रताप की जन्म जयंती मनाई गई।
इस बीच शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से महाराणा प्रताप जी का जन्म 9 मई 1540 को कुंभलंगढ़ दुर्ग (पाली) में हुआ था लेकिन राजस्थान में राजपूत समाज का एक बड़ा तबका उनका जन्मदिन हिंदू तिथि के हिसाब से मनाता है। चुंकि 1540 में 9 मई को जेस्ट शुक्ल की तृतीय तिथि थी इसलिए इस हिसाब से उनकी जयंती 25 मई को भी मनाई जाएगी। महाराणा प्रताप जी का जन्म महाराजा उदय सिंह एवं माता राणी जीवंत कंवर सिंह के घर में हुआ था उन्हें बचपन और युवावस्था में भी कीका नाम से बुलाया जाता था यह नाम उन्हें भीलों से मिला था। जिनकी संगत में उन्होंने शुरुआती दिन बिताए थे भीलों की बोली में कीका का मतलब होता है बेटा।
श्री पांडे ने कहा कि महाराणा प्रताप के पास चेतक नाम का एक घोड़ा था जो उन्हें सबसे प्रिय था महाराणा प्रताप की वीरता की कहानियों में चेतक का अपना स्थान है। महाराणा प्रताप एक ऐसे महान योद्धा थे कि उन्होंने कभी हार स्वीकार नहीं की। जीते जी कभी मुगलों के अधीन नहीं हुए, जब तक वह जीवित रहे संघर्ष करते रहे और इस संघर्ष में उन्होंने कई जगह विजय प्राप्त की। ऐसे महान योद्धा की जन्म जयंती के पावन अवसर पर शिव सेना जिला इकाई महाराणा प्रताप के चरणों में शत शत नमन करती है।
इस बीच विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, सीधी विधानसभा संयोजक सागर सिंह चौहान, जिला सचिव संतोष सिंह चौहान उर्फ भोले, त्रिशक्ति एकेडमी के डायरेक्टर मनीष गुप्ता, जिला महामंत्री आशीष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संत कुमार केवट, जिला मीडिया प्रभारी संतोष जयसवाल गौरक्षा प्रमुख विक्की सोनी, युवा कोषाध्यक्ष लाला वर्मा, ग्राम पनवार सचिव पुष्पराज वर्मा उर्फ छोटे जयंती के पावन अवसर पर मौजूद रहे।
