मंडी अधिनियम में संशोधन अन्नदाता से साथ धोखाधड़ी: राहुल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष का आरोप

0 440
Main Ad1

किसान व्यापारी के हाथों लुटने पर मजबूर होगा

सीधी
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा है कि मंडी अधिनियम में हाल ही में किये गये संशोधन किसानों के साथ धोखा हैं। इससे किसान व्यापारियों के हाथों लुटने पर मजबूर होंगे इसलिये सरकार इसे वापस ले।
श्री राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा मंडियों के माध्यम से किसानों को जो सुरक्षा कवच दिया गया था उसे खुद को किसान कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने व्यापारियों को दे दिया है।
अजय सिंह ने कहा कि मंडियों के जरिये किसानों से जो खरीद होती थी उससे उनके भुगतान, सही तुलाई और ठगी न होने की गारंटी होती थी। ऐसा न होने पर सरकार की जवाबदेही बनती थी। लेकिन नये संशोधनों से अब फिर से पूर्व व्यवस्था लागू हो जायेगी। व्यापारी किसानों से मनमाने दाम पर खरीदेंगे और उनका शोषण बढ़ेगा।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इससे एक ओर सरकार समर्थन मूल्य देने से बच जायेगी वहीं किसान के भुगतान की कोई गारंटी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के साथ सरकार की यह धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार इसे तत्काल वापस ले नहीं तो उपचुनावों के बाद कांग्रेस सरकार बनने पर इसे तुरंत वापस लिया जायेगा।

Main Ad1
News TOP Footer