चाकू की नोक पर दस हज़ार की लूट का आरोपी गिरफ्तार


सीधी
सिटी कोतवाली अंतर्गत कुकुड़ीझड़ में बीते 4 मई को आरोपियों ने रास्ता रोककर मारपीट करते हुए पीड़ित से दस हज़ार रुपये लूट कर भाग गए थे। जिनको 24 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।
पीड़ित अभिमन्यु सिंह पिता जगन्नाथ सिंह निवासी कुकुड़ीझर द्वारा बीते 4 मई को कोतवाली पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार 4 मई की रात तकरीबन 8:15 बजे कुकुड़ीझड़ में कियोस्क बैंक में वो पैसा निकालने के लिए गया था। जहां बैंक में पैसा नहीं निकलने के कारण अपने मित्र से तीन हज़ार रुपये उधार लिए थे। पीड़ित द्वारा बताया गया कि सात हजार रुपये जेब में रखे थे जहां रात्रि 8:15 बजे घर जाते समय आरोपियों द्वारा रास्ता रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दस हज़ार रुपये लूट कर भाग गए थे।
वहीं कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 116 /20 भारतीय दंड संहिता 294, 323, 506 ,356 327 ,34 के तहत आरोपी शुभम सिंह पिता भागवत सिंह निवासी जोगीपुर तथा दूसरे आरोपी अंबुज सिंह पिता हंसराज सिंह 19 साल निवासी जोगीपुर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है।
इनका कहना है


पीड़ित के द्वारा बताया गया कि आरोपियों द्वारा रास्ता रोककर दस हज़ार रुपये लूट कर फरार हो गए हैं जहां नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी गांव में ही है जिनको 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। शेषमणि पटेल टी आई, सिटी कोतवाली, सीधी
Ntv India News
