भूसा ले जाने की आड़ में चल रहा रेत का अवैध कारोबार


सीधी
एक तरफ पूरा भारत कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहा है वहीं रेत माफिया रेत चोरी करने के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं हालांकि इस लॉक डाउन में कृषि कार्य हेतु कुछ छूट दी गई है पर इसका फायदा माफिया बखूबी उठा रहे हैं। इसका जीता जागता नमूना देखने को मिला सिहावल क्षेत्र में, जहां माफिया द्वारा रेत की चोरी करने के लिए नया तरीका निकाला गया 912 वाहन में रेत भरी गई और ऊपर से बांस बल्ली लगाकर यह दिखाने का प्रयास किया गया कि मवेशियों के लिए चारा भूसा लेकर जा रहा है परंतु इससे पहले कि माफिया अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते कि सिहावल पुलिस को पहले ही भनक लग चुकी थी कि कई दिनों से भूसे की आड़ में अवैध रेत निकाली जा रही है और आज भी ऐसा बाहर निकलने वाला है। सिहावल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक नंबर एमपी 53 जीए 3825 को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया जिस पर रेत के ऊपर बात की बिल्लियां लगाकर रेत को छिपाने का प्रयास किया जा रहा था। यावल थाना द्वारा जिस पर कार्यवाही कर पूरे मामले को माइनिंग विभाग को सौंप दिया गया है।
