पुलिस ने कि अवैध कच्ची शराब जब्त – सीधी

0 616
Main Ad1

सीधी जिले में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है लॉक डाउन की वजह से जिले की सभी देसी और विदेशी शराब की दुकानें सील की गई है ऐसे में शहर से लगे कई गावो में चोरी.छिपे महंगे दामों में मिलावटी शराब धड़ल्ले से बेखौफ बेची जा रही है जिसे लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है गत दिवस आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की है अवैध रूप से बिक रही शराब पर लगाम लगाने के लिए आबकारी निरीक्षक शिल्पा सोनी ने रामपुर और सीधी के कई अवैध शराब विक्रेताओं के ठिकानों पर दबिश दी जिसमें शकुंतला जायसवाल पति सत्यदेव जायसवाल निवासी पडरा के घर से 3 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई रामपुर के निवासी किशन साकेत के घर से 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और रामजी साकेत के घर से 5 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई है कुल 11 लीटर कच्ची शराब पकड़कर सभी आरोपिओ पर आबकारी एक्ट के कार्रवाई की जा रही है।

News TOP Footer