सीधी आ रहे प्रवासी मजदूरों का तिराहे पर हुए परीक्षण –


पूरे भारत देश में लाक डाउन के दूसरे चरण में भारत सरकार और प्रदेश की सरकारों के बीच बनाए गए तालमेल के चलते देश के कोने कोने में फंसे श्रमिकों को वापस उनके प्रदेशों में पहुंचाया जा रहा है इसी कड़ी में मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मजदूरों का वापस आना शुरू हो गया है 2 मई को सीधी जिले में सूरत नागपुर अहमदाबाद सहित अन्य कई जगहों से श्रमिक बसों के माध्यम से सीधी पहुंचे जिनमें से अनेक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण शहर के जमोडी डिपो तिराहे पर आरआर टीम द्वारा किया गया इसी तरह जिला अस्पताल में भी अनेक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया परीक्षण में स्वस्थ पाए गए सभी श्रमिकों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया जहां वे अपने घरों में ही क्वॉरेंटाइन करेंगे आने वाले कुछ दिनों में सीधी जिले के अनेक गांव में हजारों की संख्या में श्रमिक पहुंचेंगे जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों में समय व्यतीत करना है लेकिन इसके लिए गांव के लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी और बाहर से आए हुए श्रमिकों को ऊपर निगरानी रखनी होगी देश के अनेक कोनों से आ रहे श्रमिकों को लेकर सीधी शहर के लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए क्योंकि जान है तो जहान है।
