मधुरी कोठार सीधी में चली गोली –




सीधी
2 मई को सीधी शहर के ग्राम मधुरी कोठार में आज उस समय हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद को लेकर मधुरी कोठार में रहने वाले अनबालागान उर्फ़ अंबू पिता गोविंदन निवासी मधुरी कोठार के ऊपर उसके पड़ोसी अरुण कुमार मिश्रा ने जमीनी विवाद को लेकर पहले गाली गलौज की उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखें पिस्टल से उनके ऊपर फायर कर दिया लेकिन फरियादी के नीचे जमीन पर बैठ जाने की वजह से पिस्टल का निशाना चूक गया और आरोपी बच गया किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे फरियादी ने जमोडी थाने में आकर घटना की सूचना दी जिसके बाद जमोडी थाने से पृथक पृथक टीम बना कर आरोपी की तलाश के लिए भेजी गई और आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 2 नग अवैध पिस्टल 2 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है जमोडी थाने में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अरुण कुमार मिश्रा के ऊपर धारा 307 294 506 भारतीय दंड विधान तथा 25 27 आर्म्स एक्ट का मामला कायम किया है

