कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली ने दान किया अपना 1 दिन का वेतन-

0 581
Main Ad1

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में पदस्थ समस्त नियमित एवं संविदा अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा सहयोगिनी, आशा कार्यकर्ता, सफाई कर्मी सहित स्वास्थ्य विभाग मझौली के समस्त कर्मचारी कोविड-19 महामारी में अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा देते हुए अपनी स्वेच्छा से एक दिन का वेतन एक लाख 74 हजार 800 रुपए पीएम केयर फण्ड में योगदान किया गया। आज उन्होंने उक्त राशि कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी को सौंपी। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी जहाँ अपनी पूरी ऊर्जा के साथ लोगों की सेवा में लगे हुए हैं, ऐसे में उनके द्वारा आर्थिक मदद भी किया जाना सराहनीय एवं अनुकरणीय है।—-

News TOP Footer