फेसबुक आईडी हैक करके संजीव को लगाया 20 हजार का चूना

सीधी
आजकल सोशल मीडिया का जमाना है हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता है लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग करते हैं और लोगों को बेवकूफ बनाकर उनकी मेहनत की कमाई को धोखे से लूट लेते हैं।
कुछ इसी तरह का वाक्या हमारे सीधी जिले के डॉ. हीरालाल मिश्रा क्लीनिक में काम करने वाले संजीव कुमार जायसवाल उर्फ जूजू के साथ हुआ। उसके दोस्त गोपाल सोनी की आईडी को किसी ने हैक कर लिया और यह कहकर कि मेरे एक दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है उसे 20000 रुपए की तुरंत आवश्यकता है। फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से उसके पास यह मैसेज भेजा गया। जब संजीव जायसवाल ने खाता नंबर मांगा तो आईडी हैकर ने सुलभ खत्री का खाता नंबर दिया और बोला ये वहां के डॉक्टर का नंबर है जिसको हमको पैसा देना है। उनका मोबाइल नंबर 7457013312 बताया। इस पर संजीव जायसवाल ने 20000 ट्रांसफर कर दिया। उसके बाद जब उसके मोबाइल नंबर पर फोन लगाया गया तो फोन नंबर बंद आ रहा था।
संजीव जायसवाल ने कहा कि शायद गोपाल सोनी के फेसबुक अकाउंट को हैक करके मैसेंजर के माध्यम से कोई और बात कर रहा था और उसी ने यह काम किया इसकी शिकायत संजीव जयसवाल ने थाना कोतवाली सीधी में करके उचित कार्यवाही की मांग की है।
