पूर्व मंत्री स्व. इंद्रजीत कुमार की माताश्री का 101 वर्ष की उम्र में निधन, आज शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

0 912
Main Ad1

आर.बी.सिंह ‘राज’✍️

सीधी
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री रहे स्व. इंद्रजीत कुमार पटेल की माताश्री का 101 वर्ष की उम्र में कल गुरुवार की सुबह 9 बजे निधन हो गया।
कल गुरुवार की सुबह पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की माताश्री एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की दादीश्री रघुनाथिया देवी प्रतिदिन की तरह सुबह उठकर अपने नित्य क्रिया के उपरांत हल्का नाश्ता करके जब तकरीबन 9 बजे आराम करने के लिए बिस्तर पर गई तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई जिस पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ एस.बी. खरे को सीधी से बुलाकर उनका चेकअप कराया गया परंतु कुछ हिचकियां आने के उपरांत उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
बेहद महत्वपूर्ण बात यह थी कि श्रीमती रघुनाथिया देवी 101 वर्ष की होने के उपरांत भी पूरी तरह स्वस्थ थीं।

पूर्व पंचायत मंत्री की दादी थीं

Main Ad1

पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल की दादी के बारे में उल्लेखनीय है कि रघुनाथिया देवी पति वंशपती प्रसाद पटेल की उम्र 101 वर्ष थीं। जिनके सिर्फ एक ही बेटे इंद्रजीत कुमार थे जो मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। श्री कुमार ने 76 वर्ष की उम्र में 18 नवंबर 2018 को पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

लॉक डाउन के कारण श्रद्धांजलि देने वालों को परेशानी

लाक डाउन की वजह से इस दुखद खबर के बावजूद भी पटेल परिवार से जुड़े हुए लोग तथा समर्थक चाहकर भी श्रद्धांजलि अर्पित करने नहीं पहुंच पा रहे हैं। सिर्फ उनके आस पड़ोस के लोग एवं रिश्तेदार एक-एक कर सोशल डिस्टेंस एवं लाक डाउन का पालन करते हुए आकर अंतिम दर्शन करके वापस जा रहे हैं। जबकि लाक डाउन की वजह से पार्टी के कार्यकर्ता चाहकर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।

पूर्व पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल रात 3 बजे पहुंचे सुपेला

करोना लॉक डाउन की वजह से मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल भोपाल में ही रुके हुए थे। जैसे ही ये दुखद खबर उन्हें प्राप्त हुई वैसे ही वो भोपाल से अपने गृह ग्राम सुपेला आने के लिए प्रशासनिक अमले से पास जारी करवाकर भोपाल से रवाना हुए जो कल देर रात तकरीबन 3 बजे अपने गृह ग्राम पहुंच गए। वर्तमान में स्व. इंद्रजीत कुमार पटेल के बड़े पुत्र ललित पटेल एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमान सिंह ग्राम सुपेला में मौजूद रहे।

आज होगा अंतिम संस्कार

श्रीमती रघुनाथिया देवी का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को प्रातः 9 बजे के आसपास उनके गृह ग्राम सुपेला में किया जावेगा।

अजय सिंह राहुल ने जताया शोक

मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय इन्द्रजीत पटेल की माताजी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
पूर्व मंत्री स्वर्गीय इन्द्रजीत पटेल की माताजी और कमलेश्वर पटेल की दादीजी श्रीमती रघुनाथिया देवी का आज सबेरे गृह ग्राम सुपेला जिला सीधी में दुखद निधन हो गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मैं जब भी सुपेला जाता था तो उनसे भेंट अवश्य करता था। मुझे हमेशा उनका आशीर्वाद और स्नेह मिलता रहा। परम पिता परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे और अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

News TOP Footer