बहुत ही सादगी पूर्ण मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती


26 अप्रैल को सीधी जिले में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाइए सीधी शहर में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के मौके पर सीधी शहर के दीनदयाल रसोई में भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना करके चेतना उत्कर्ष समिति और जिला भाजपा सीधी द्वारा गरीब और जरूरतमंदों को रुचिकर भोजन खिला कर मनाई गई इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया दीनदयाल रसोई में आज बड़ी संख्या में पहुंचे लोगो ने रुचिकर भोजन किया और इस व्यवस्था को संचालित करने वाले लोगो को धन्यवाद दिया आज के इस पुनीत कार्य में जिला बीजेपी के जिला अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चेतना उत्कर्ष समिति उदय कमल मिश्रा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान बीजेपी युवा मोर्चा के प्रमोद द्विवेदी सहित चेतना उत्कर्ष समिति के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता पदाधिकारी और दीनदयाल रसोई को संचालित करने वाली महिलाएं मौजूद थी दीनदयाल रसोई में परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष रुचिकर भोज के दौरान सिटी हलचल ने जिले के बीजेपी अध्यक्ष से जब उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि आज हम भगवान परशुराम की जयंती गरीब और भूखे लोगों को भोजन खिला कर मना रहे हैं आगे उन्होंने कहा लाक डाउन के बाद 26 मार्च से भारतीय जनता पार्टी ने दीनदयाल रसोई योजना का संचालन शुरू किया था और भूखे जरूरतमंदों को भोजन खिलाने का काम किया है जिसे जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीधी विधायक द्वारा भी दीनदयाल रसोई योजना का संचालन किया गया आज चेतना उत्कर्ष समिति द्वारा व्यवस्था की गई है इस व्यवस्था को आगे भी जारी रखा जाएगा ।
