अवैध रूप से पान मसाले के व्यापार के कारण निलंबर मिश्रा तहसीलदार गोपद बनास ने सील कराई दुकान-


।—- एसडीएम गोपद बनास नीलाम्बर मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए लाक डाउन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर पुराना बस स्टैण्ड सीधी स्थित आकाश किराना स्टोर ; प्रोण् राजू प्रसाद गुप्ता की दुकान को सील किया गया है। एसडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि उक्त दुकान से लगभग 20 हजार रुपये का सिगरेट एवं गुटका जब्त किया गया। राजू प्रसाद गुप्ता ब्लैक रेट में समान की बिक्री कर रहे थे एवं अवैध तरीके से पान मसाला की बिक्री की जा रही थी। एसडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि लाक डाउन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा उल्लंघन करने पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।—-
