युवा कांग्रेस सीधी की पदाधिकारी रंजना मिश्रा ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई-


— 24 अप्रेल को युवा कांग्रेस सीधी अध्यक्ष एडवोकेट रंजना मिश्रा अपने युकां पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक सीधी से मिलकर रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्नव गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर की माँग की गई जिस पर पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा तत्काल कार्यवाही के लिए सिटी कोतवाली को निर्देशित किया गया । उक्त एफआईआरमें रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अरनव गोश्वामी द्वारा न्यूज चैनल पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी के बारे में आपत्तिजनक अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल करने एवं व्यक्तिगत छवि खराब करने के लिए एवं झूठ फैलाने के खिलाफ कठोर कार्यवाही की माँग की गई इस मौके पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह राहुल;महासचिव उत्सव सिंह टिंकू महासचिव कृष्णदेव सिंह के डी उपाध्यक्ष म प्र युवा कांग्रेस सोशल मीडिया मौजूद थे
