सीधी में हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन सिटी चैनल की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने की कार्यवाही-

0 657
Main Ad1

सीधी जिले में लाक डाउन के 28 दिन बीत जाने के बाद भी जिले में एक भी कोरोना पार्टी मरीज नहीं पाए जाने की वजह से सीधी जिले को ग्रीन जोन में रखा गया है जिसको देखते हुए जिले के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने जिले में अति आवश्यक सेवाओं के लिए लोगों को परेशान ना होना पड़े लॉक डाउन के नियमो में रियायतों की घोषणा की है जिसके तहत किराने की दुकान है फल सब्जी की दुकान को कई घंटे खुले रखकर लोगों को सामान उपलब्ध कराने की छूट दी हुई है लेकिन इस छूट की आड़ में अनेक व्यापारी इसका नाजायज फायदा उठाने लगे हैं जिसकी वजह से शहर में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था चौपट हो रही है ऐसा ही नजारा आज सीधी शहर के संजीवनी पालिका बाजार में देखने को मिला जहां पर पूरी तरह से आज फल और सब्जी मंडी सज गई और लोगों की भारी भीड़ सब्जी और फल खरीदने मंडी पहुंच गई जिसकी वजह से सोशल डिस्टेंसिंग कम मतलब ही खत्म हो गया इस व्यवस्था को खत्म करने में फल और सब्जी के ठेलो की महती भूमिका रही जबकि नगरपालिका ने इन सभी ठेले को बालों के लिए अनुमति प्रदान की है जिसके तहत वह शहर के अलग.अलग वार्डो में जाकर फल और सब्जी का वितरण करें लेकिन इन लोगों ने सीधी शहर के पालिका बाजार में पहुंचकर अपनी दुकानें सजा ली सिटी हलचल ने इस मामले की जानकारी जिले के कलेक्टर को व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत कराया जिसके कुछ ही देर बाद सीधी एसडीएम नीलाम्बर मिश्रा तहसीलदार नायब तहसीलदार और राजस्व के अमले ने पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे लोगों को तत्काल वहां से हटाने का काम शुरू कर दिया इस दौरान कई किराना की दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते देखकर एसडीएम द्वारा उनका चालान भी किया गया और ठेले वालों को चेतावनी दी गई कि अधिक कल से वह ठेला बाजार के अंदर एक स्थान पर लगाएंगे तो उन सब की फल और सब्जी जप्त करके उनकी अनुमति निरस्त कर दी जाएगी। सीधी शहर में जिला प्रशासन ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए लोगों को राहत प्रदान की है लेकिन अपने आप को जागरूक कहलाने वाले सीधी शहर के लोग सड़कों पर निकलकर सोशल डिस्टेंसिंग का जिस तरह से उल्लंघन कर रहे हैं वह चिंताजनक है पूरा देश जिस लड़ाई को सोशल डिस्टेंसिंग के दम पर जीतने की बात कर रहा है सीधी शहर के जागरूक लोग उसी सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार करके अपने साथ अनेक लोगों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं जिसे हम कतई उचित नहीं मानते नवीन नेटवर्क शहर की जनता से यह अपील करता है कि आप अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घर से बाहर जब भी निकले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

News TOP Footer