कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह नें लॉकडाउन में जरुरतमंदों की मदद के लिये, अपनें गृह जिले सीधी में टीम गठित कर सदस्यों का सम्पर्क नम्बर किया जारी।

0 877
Main Ad1

भोपाल / सीधी: देश के साथ साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना का कहर जारी है। अगर बात मध्यप्रदेश की करें तो यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एवं राजधानी भोपाल के हालात जादा खराब हैं। प्रदेश में अबतक 26 जिलों में कोरोना दस्तक दे चुका है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी लिस्ट में प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहर रेड जोन में शामिल है।

संक्रमण की रोकथाम के लिये देशभर में 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन घोषित था, जिसे अब बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया हैं। लॉकडाउन में सबसे बड़ी समस्या गरीब बर्ग एवं देहाड़ी मजदूरों को झेलनीं पड़ रही है, जिन्हे दो वक़्त का भोजन एवं जीवन यापन के लिये भी बड़ी कठिनाइयों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

Main Ad1

जिसे देखते हुये मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें अपनें गृह जिलें में एक टीम गठित कर, टीम के सभी सदस्यों का सम्पर्क नम्बर जारी करते हुये कहा है- आज हम सभी लोग एक भयानक वैश्विक महामारी से जूझ रहें है एवं एक जानलेवा संकट हम सबके सामनें बना हुआ है। इस महामारी में एक और बड़ा संकट हमारे गरीब भाईयों के सामनें है जो रोज कमाकर अपना गुजारा करते थे उनके सामनें जीवन यापन की कठिनाई है। ऐसे समय में मेरा कर्तव्य है की मै आप सभी लोंगों के साथ जुड़कर सामर्थ्य अनुसार आपकी मदद करूं।

आगे श्री सिंह ने कह, मुझे उम्मीद है की सरकार आप के दुख तकलीफ़ों का ख्याल रखेगी, लेकिन हमारा भी प्रयास है की आप की कठिनाइयों के वक़्त मै कुछ काम आ सकूं, और गरीब भाईयों एवं बहनों के लिये राशन आदि की व्यवस्था कर सकूं। इसके साथ ही उन्होनें उनके द्वारा गठित की गयी टीम के सदस्यों का सम्पर्क नम्बर जारी किया है। जिससे की लोग इस संकट की घड़ी में सम्पर्क स्थापित कर सकें और उनकी हर संभव मदद की जा सके।

श्री सिंह नें आम जनमानस से निवेदन करते हुये कहा- की आप सभी लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह पालन करें। अपनें, अपनें परिवार एवं समाज को सुरक्षित रखनें के लिये यह जरूरी है। यह समय धैर्य एवं संकल्प शक्ति बनाये रखनें का है। हम सब एक दूसरे की मदद करें। हम बुलंद हौंसलों के साथ जल्द ही कोरोना को हरायेंगें और मानवता को विजयी बनायेंगें।

News TOP Footer