आयुष्मान कला समिति के द्वारा वितरित किए गए मास्क और सैनिटाइजर-

0 687
Main Ad1

“आयुष्मान कला समिति सीधी मध्य प्रदेश” के संरक्षक प्रोफेसर श्री राम लला शर्मा जी मार्गदर्शक आदरणीय श्री जगजाहिर सिंह चौहान (जिन्हें हम सब प्यार से कक्का कहते हैं)आर .वी.सिंह जी ,शरदेदु शर्मा जी, अमन द्विवेदी, उमा प्रसाद शर्मा,नयन तिवारी,अजीता द्विवेदी,पंकज दिवेदी, और कला समिति के सदस्य पूनम सोनी ,मनीष गुप्ता ,अंकिता सेन, आरती त्रिपाठी, अनूप लखेरा ,माखन मिश्रा,अन्नू केवट ,राधिका सोनी अमन सिंह, विशाल मिश्रा, गुड्डी सिंह, शशि मिश्रा, किरण सिंह,वीरेंद्र खरे प्रदीप शुक्लाआदि जगह -जगह मास्क एवं साबुन गरीबों को वितरण कर इस समिति में सहयोग कर रहे हैं जिनका सहयोग सराहनीय है
हमने यह समिति अपने छोटे बेटे आयुष द्विवेदी की याद में बनाई है जिस का मेन उद्देश्य लोगों को निशुल्क संगीत, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई ,योग ,बॉक्सिंग,कराटे और भारत स्काउट गाइड की ट्रेनिंग देने का था लेकिन अचानक करोना जैसे वायरस के आ जाने के कारण गरीबों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ और हम और हमारी समिति समाज की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार हैं और रहेंगे ?
आयुष्मान कला समिति के सदस्यों ने जो जहां हैं उन्हें वही काम करने के लिए प्रेरित किया गया है गरीब हर जगह हैं मास्क और साबुन की आवश्यकता हर व्यक्ति को है अतः हमारे समिति के सदस्यों ने कुकुरीझर, पडरा, थनहवा टोला, दक्षिण करौंदिया, आजाद नगर, आदिवासी मोहल्ला कोटहां, कठौली,अमहां,पटेल पुल कोटहां अन्य कई जगहों पर अपनी सेवा दी जिसमें आनंद पिरियानी , जितेंद्र सिंह,अशोक गुप्ता जी का भी सहयोग हमें प्राप्त हुआ……..

सीधी जिले की ताजा तरीन खबरें को सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहे नवीन नेटवर्क सिटी चैनल के साथ धन्यवाद…।

News TOP Footer