सब्जी मंडी में डिप्टी कलेक्टर का छापा सिंगल यूज प्लास्टिक पन्नीओ पर विक्रय प्रतिबंध


सब्जी मंडी में डिप्टी कलेक्टर का छापा
- सिंगल यूज प्लास्टिक पन्नीओ पर विक्रय प्रतिबंध

सीधी शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले ने सब्जी मंडी किराना दुकानों पर छापा मारा है, जहां शहर में बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित विभिन्न किराना दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक की जब्ती की कार्रवाई भी की गई है। प्रतिबंधित, प्लास्टिक में भंडारण व क्रय के बारे में विक्रेताओं व खरीदारों को जागरूक भी किया गया है, राज्य में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का भंडारण विक्रय प्रतिबंधित है। इसका उल्लंघन करने पर एक माह के कारावास व एक हज़ार रुपये तक के दंड का प्रावधान है। इस कार्रवाई में डिप्टी कलेक्टर के साथ आरडी साकेत नायब तहसीलदार एवं जिला प्रशासन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
