जिले में रेत का ओवरलोड परिवहन बंद करने की मांग का विंध्य ट्रक एसोसिएशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 768
Main Ad1

सीधी : धर्मेन्द्र  : सीधी जिले में रेत की खदानों के चालू होने के बाद  सीधी जिले के रेेेत का परिवहन करने वाले ट्रक और हाईवा संचालक ओवर लोड रेत परिवहन पर थानों और चौकियों में ओवरलोड के नाम पर की जा रही कार्रवाई  और अवैध वसूली से परेशान है । इतना  ही नहीं रेत का परिवहन करने वाले  ट्रक हाइबा संचालकों से टोल प्लाजा में भी ओवरलोड के नाम पर मनमानी राशि वसूल की जा रही है इन सब से परेशान होकर विंध्य ट्रक एसोसिएशन द्वारा विगत 29 नवंबर को जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर  जिले की सभी खदानों  से ओवरलोड रेत बंद किए जाने की मांग की गई थी । विंध्य ट्रक एसोसिएशन ने कलेक्टर से मांग की थी कि जिले में ओवरलोड रेत का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ उड़नदस्ता टीमों का गठन करके उन पर सख्त कार्यवाही की जाए । लेकिन ज्ञापन सौंपने के 10 दिन बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई सार्थक कार्यवाही नहीं की गई  जिसकी वजह से  जिले में रेत का परिवहन करने वाले  संचालकों को रेत के अवैध परिवहन के नाम पर थानों और चौकियों मेंं पुलिस की वसूली और टोल प्लाजा में मनमानी पैसे वसूल किए जाने की सजा भुगतनी पड़ रही है । इन्हीं सब समस्याओं से परेशान होकर 9 दिसंबर को एक बार फिर से विंध्य ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्योंं ने जिला कलेक्ट्रेट केेेेेेेे बीथीका परिसर में पहुंचकर  आपस में विचार-विमर्श करके जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया इसी दौरान विंध्य ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज को अपनी मांगों की जानकारी देते हुए बताया कि हमने ज्ञापन में प्रशासन से खदानों से ही रेत की ओवरलोडिंग नहीं दिए जाने की मांग की है । साथ ही कलेक्टर महोदय से ज्ञापन में ओवरलोड परिवहन करने वाले रेत के वाहनों पर उड़नदस्ता के द्वारा कार्यवाही करने की मांग की गई है । विंध्य  ट्रक एसोसिएशन ने जिलेेे के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उनसे भी जिले में ओवर लोड रेत का परिवहन बंद करने की मांग की है की साथ ही जिले में पुलिस की एकतरफा कार्यवाही पर रोक लगानेेेेे की मांग की है । विंध्य  ट्रक एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से खनिज राजस्व और पुलिस की संयुक्त उड़नदस्ता टीम गठित करके रेत का ओवरलोड परिवहन करने वाली सभी बड़ी गाड़ियों पर कार्यवाही की मांग की है  विंध्य ट्रक एसोसिएशन के नीरज सिंह और जितेंद्र सिंह चौहान ने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन और पुलिस  प्रशासन से इस समस्या का निदान करने की अपील की है।  विंध्य  ट्रक एसोसिएशन के नीरज सिंह और जितेन सिंह चौहान ने कहा है कि यदि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जल्दी हमारी समस्या का निदान नहीं करेंगे तो मजबूरन हमें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।एंन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट।

News TOP Footer