पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार के पुण्यतिथि को लेकर तैयारियां जोरों पर

0 586
Main Ad1

?प्रदेश भर के दिग्गज कांग्रेसी एवं अन्य दलों के नेताओं और समर्थकों का लगेगा जमावड़ा

आर.बी. सिंह ‘राज’ । सीधी

Main Ad1

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार पटेल के आगामी 20 नवंबर बुधवार को पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर उनके गृह ग्राम सुपेला में वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एवं पूर्व में दिग्विजय सिंह सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री के बतौर शिक्षा मंत्रालय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाले श्री इंद्रजीत कुमार प्रदेश स्तर के कांग्रेस के एक दिग्गज नेता माने जाते रहे हैं।
बीते वर्ष उनका स्वास्थ्य अचानक तेजी से खराब हो जाने के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उनके पुत्र कमलेश्वर पटेल कांग्रेस सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री हैं।
श्री कुमार के ग्राम सिहावल विधानसभा क्षेत्र के सुपेला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उनके चाहने वाले समर्थकों एवं कांग्रेश एवं अन्य दलों के देश एवं प्रदेश स्तर के कई नेताओं के पहुंचने की खबरें है।
इस कार्यक्रम में शिरकत करने वालों में प्रदेश सरकार के कई मंत्री होंगे जिसमें से जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल का दौरा कार्यक्रम घोषित हो चुका है।
============================

News TOP Footer