सिंगरौली जिले के बैढन के धोदा गांव में जंगली हाथियों ने की फारेस्ट गार्ड की हत्या

सीधी : धर्मेंद : खबर सिंगरौली जिले से बिगत कई दिनों से छत्तीसगढ़ से सिगरौली जिले में घुस आए जंगली हाथियों का बैढन के धोदा गांव में तांडव लगातार जारी है सिगरौली जिले में घुस आए जंगली हाथियों ने कई किसानो की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी है कई मकानों को ढहा दिया है और एक किसान की रौंद कर हत्या करने के बाद अब फारेस्ट गार्ड राम दरस शर्मा की जान भी ले ली है। सिगरौली का जिला प्रशासन और वन विभाग पगलाए और बौराए जंगली हाथियों को काबू करने की लगातार कोशिस कर रहा है लेकिन सभी प्रयास विफल हो रहे है। हाथियों के रौद्र रूप को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है यदि पगलाए और बौराए जंगली हाथियों को जल्द काबू नहीं किया गया तो गांव के लोग पलायन के लिए मजबूर होंगे।एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोर्ट।
