सीधी के एस जी एस कालेज में स्थित स्ट्रांग रूम की छत का प्लास्टर गिरा दो आरछक गंभीर रूप से घायल

0 523
Main Ad1

सीधी : धर्मेंद : जिले के प्रशासनिक अमले में आज उस समय हड़कंप मच गया जब सीधी शहर के एस जी एस कालेज में स्थित स्ट्रांग रूम में रखी ई व्ही एम की सुरक्छा में तैनात दो आरछको के ऊपर अचानक स्ट्रांग रूम के छत का प्लास्टर गिर गया जिससे दोनों आरछक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे आनन् फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया जहा डाक्टरों ने घायल आरछको की मरहम पट्टी की और उनके जख्मो में टाँके लगाए। बताय गया की दोनों गंभीर रूप से घायल दोनों आरछको 9वी बटालियन के है जिनकी ड्यूटी एस जी एस कालेज में स्थित स्ट्रांग रूम में रखी ई व्ही एम की सुरक्छा के लिए लगाईं गई थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल आरछक राजीव कुमार सिंह के सर में गंभीर चोट आई है उनके सर में कई टाँके लगाने पड़े है। वही आरछक सुनील के हाथ और पाँव में चोट आई है घटना की सूचना मिलते ही जिले की एडिशनल एस पी मंजुलता पाटले ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल आरछको के इलाज की जानकारी ली और डाक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोर्ट। 

News TOP Footer