रीवा में सीधी जिले के राजा मड़वास द्वारा वनवाए गए 100 साल पुराने भवन को नगर निगम ने तोड कर गिराया


सीधी : धर्मेंद : रीवा शहर के रेवांचल बस स्टैंड के पास स्थित सीधी जिले के राजा मड़वास द्वारा बनवाए गए 100 बर्ष पूर्व बना पुराना जर्जर भवन आखिरकार नगर निगम रीवा ने गिरा दिया। इसके लिए करीब पांच घंटे से अधिक समय तक नगर निगम का अमला जुटा रहा। बीते कई दिनों से उक्त भवन को खाली कराया जा रहा था। सुबह से ही नगर निगम जोन क्रमांक दो का पूरा तकनीकी अमला सभी जोन के उडऩदस्ता दल सहित अन्य की करीब ३० सदस्यों की टीम पहुंची। कुछ दुकानदारों की सामग्री इसी जर्जर भवन मड़वास हाउस के भीतर ही रखी थीए जिसे दुकानदरों की मौजूदगी में बाहर निकलवाया गया। इसके बाद चार जेसीबी मशीनों से भवन को गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई और करीब पांच घंटे के बाद पूरा भवन मलबे में तब्दील हो गया। रीवा नगर निगम के सहायक यंत्री एसके गर्ग ने बताया कि भवन काफी जर्जर था जिससे यह जेसीबी लगाते ही भरभराकर गिर रहा था। जिस तरह की बड़ी बिल्डिंग थी उससे माना जा रहा था कि इसे गिराने में दो दिन का समय लग सकता है लेकिन पांच घंटे में ही पूरा गिरा दिया गया है। इस भवन का निर्माण सीधी जिले के मड़वास के राजा ने कराया था। यह भवन रीवा शहर की सबसे पुरानी इमारतों में शामिल था। आजादी के पहले से यह बना था। ९० से १०० वर्ष पहले इसका निर्माण माना जा रहा है। करीब ५० वर्षों से अधिक समय से इस भवन में दुकानें संचालित की जा रहीं थी। दस वर्ष से यह जर्जर हालत में था जिसे गिराने के लिए नगर निगम ने प्रयास किया था। रीवा जिले के मध्य में बना 100 बर्ष पुराना मड़वास हॉउस रीवा में राजा मड़वास के साथ सीधी जिले की भी पहचान था। जिसके गिरने की कसक आज जिले के हर उस व्यकित को होगी जो इस भवन से कही न कही लगाव रखता होगा। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेद की रिपोर्ट।
